नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्कवाड (एएटीएस) को ओर से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में बड़ी सफलता मिली है। एएटीएस की ओर से दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं।
एएटीएस की टीम ने 26 जून को खास सूचना मिलने पर दिल्ली के गोकुलपुरी गांव में मेट्रो पिलर नंबर 268 के पास जाल बिछाया और मोटरसाइकिल पर जा रहे दो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। जब उनसे बाइक के पेपर मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल खजूरी खास पुलिस स्टेशन इलाके से चोरी हुई थीं। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय समीर और 20 वर्षीय मोहम्मद कैफ के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल किया और कई वाहन चोरियों में अपनी संलिप्तता की बात मानी।
आरोपियों के निशानदेही पर वेलकम, नंद नगरी और एमएस पार्क पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र से चोरी की गई तीन और बाइक उनके पास से बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में धारा 35.1(ई)/106 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वाहन चोरी के अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने और चोरी का सामान खरीदने वालों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एप्पल आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने स्नैचिंग के कुल तीन मामलों का खुलासा किया है।
25 जून को विकासपुरी थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दो युवक और एक युवती स्कूटी पर आए और उसका आईफोन छीनकर नाला रोड की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

