Friday, July 3, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध एक्सपायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पादों की रीपैकेजिंग को लेकर बड़े रैकेट...

एक्सपायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पादों की रीपैकेजिंग को लेकर बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

0
3

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की ओर से एक्सपायरी डेट में हेराफेरी और एक्सपायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पादों की रीपैकेजिंग में शामिल एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो एक्सपायर्ड अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड खाद्य उत्पादों, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायर्ड डेट में हेरफेर और एक्सपायर्ड वस्तुओं को बाजार में वास्तविक उत्पादों के रूप में बेचने के लिए दोबारा पैकेजिंग करने में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खुले और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर बेचे जाने की प्रक्रिया में थे। जब्त की गई कई वस्तुओं में पैक किए गए भोजन, पेय पदार्थ और उपभोग्य वस्तुएं शामिल थीं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। इस अभियान का प्रारंभिक उद्देश्य इनपुट के आधार पर बाल श्रम बचाव मिशन था। पुलिस जांच के दौरान कोई भी नाबालिग या बाल मजदूर काम करते नहीं पाए गए। हालांकि, पूछताछ और तलाशी से बाजारों में बिक्री के लिए खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और समाप्ति तिथियों में बदलाव करके उनकी बिक्री में शामिल एक संगठित रैकेट का पता चला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लगभग एक्सपायर्ड हो चुके खाद्य उत्पादों को बहुत सस्ते दामों पर खरीदते थे और समाप्ति तिथियों और पोषण मूल्य स्टिकर को बदलने के बाद, उन्हें वास्तविक उत्पादों के रूप में निर्यात करते थे। थम्स अप, फैंटा, बोर्नविटा, हॉर्लिक्स, घी, मैगी नूडल्स, 2-लीटर कोल्ड ड्रिंक पैक, कोल्ड ड्रिंक के डिब्बे और पेपर बोट को बरामद किया है।

जांच से पता चला कि उपरोक्त कंपनी वेस्टेन कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के रूप में पंजीकृत है। कंपनी के मालिक की पहचान दर्शन सिंह सचदेवा के रूप में की गई है। जांच से पता चला कि कंपनी के मालिक और अन्य आरोपी बेहद कम कीमतों पर एक्सपायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पाद खरीदते थे। अधिकांश उत्पाद पहले ही समाप्त हो चुके थे। आरोपियों की ओर से मैन्युफैक्चरिंग और समाप्ति तिथियों को बदलकर, लेबल और उत्पाद जानकारी को बदलकर, नकली बारकोड, बैच नंबर और एमआरपी चिपकाकर और उत्पादों को ताजा दिखने वाले रैपर में दोबारा पैक करके अवैध रूप से फिर से तैयार किया जाता था।

रैकेट में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दर्शन सिंह सचदेवा, नितेश भारद्वाज, नरेंद्र कुमार, कपिल, लकी ओझा, प्रेम यादव और पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।