Friday, August 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध नई दिल्ली: पुलिस ने स्नैचिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया, पांच अलग-अलग मामले...

नई दिल्ली: पुलिस ने स्नैचिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया, पांच अलग-अलग मामले सुलझाए गए

0
18

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पहाड़गंज पुलिस ने स्नैचिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 30 जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शाम करीब 5:00 बजे पीड़ित और उसकी पत्नी सदर बाजार से पहाड़गंज के होटल रॉयल इन लौट रहे थे। उस वक्त स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से उसका फोन छीन लिया था। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो आरोपी मोबाइल फोन के साथ स्कूटी भी छोड़कर मौके से भाग गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दो स्नैचर्स, मुकुल उर्फ ​​मनीष और ललित को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पांच अलग-अलग मामलों को सुलझाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिसको मोबाइल बेचा था, उसकी पहचान बताई। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले को 1 अगस्त को पकड़ लिया।

लगातार पूछताछ के दौरान, चोरी का मोबाइल खरीदने वाले प्रीत ने बताया कि उसने अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए आरोपी ललित से सिर्फ 1,500 रुपए में फोन खरीदा था। प्रीत ने आगे बताया कि वह ग्रेजुएट है और पिता की दुकान में मदद करता है। चोरी हुए मोबाइल फोन को बेचने के मामले में और लोगों की पहचान की जा रही है।

बीते दिन नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 15 दोपहिया गाड़ियां, चोरी और स्नैचिंग से प्राप्त मोबाइल फोन की बिक्री से मिले 2,200 नकद तथा चार चाकू बरामद किए थे।

31 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सीलमपुर इलाके में लगे सरकारी पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) के सीसीटीवी डीवीआर की चोरी के मामले को सुलझा था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। चोरी का सामान और उसे बेचकर मिली रकम का एक बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया गया था।