Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति नरसिंह जयंती पर बेंगलुरु पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, लक्ष्मी नरसिंह स्वामी...

नरसिंह जयंती पर बेंगलुरु पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में किया दर्शन पूजन

0
26

बेंगलूरू, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नरसिंह स्वामी जयंती के अवसर पर मल्लेश्वरम स्थित लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति, समृद्धि और नागरिकों के सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंदिर दर्शन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंह का दिव्य स्वरूप भारतीय संस्कृति में सत्य, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने इस प्राचीन मंदिर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसकी ऐतिहासिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। जानकारी के अनुसार, इस मंदिर का पुनर्निर्माण 16वीं शताब्दी में व्यंकोजी भोसले द्वारा कराया गया था, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के भाई थे।

मंदिर दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया है और पार्टी को सेवा का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में “राष्ट्रवादियों की सरकार” बनने जा रही है और भाजपा बड़े बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने पहले ही मन बना लिया था कि इस बार भाजपा सरकार बनानी है, इसीलिए इस बार वोट प्रतिशत में भी काफी वृद्धि देखी गई है। 4 मई को पश्चिम बंगाल से टीएमसी सरकार साफ हो जाएगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनने का दावा करते हुए तमिलनाडु में अच्छे प्रदर्शन और केरल में भाजपा के एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की बात कही। उन्होंने दोहराया कि किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि भाजपा विभिन्न राज्यों में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

धर्मेंद्र प्रधान के दौरे से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। दर्शन पूजन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर में आरती है और भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंह से देश की निरंतर उन्नति, समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण की कामना की। उनका यह दौरा धार्मिक आस्था और राजनीतिक संदेशदोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।