Thursday, August 6, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनआईसीएल में सैकड़ों असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन,...

एनआईसीएल में सैकड़ों असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, 7 अगस्त अंतिम तिथि

0
5

कोलकाता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। एनआईसीएल ने विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में क्लास-।।। कैडर में असिस्टेंट के कुल 500 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।

एनआईसीएल ने जिन राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों में असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है, उनमें आंध्र प्रदेश में 14, अरुणाचल प्रदेश में 5, असम में 18, बिहार में 12, छत्तीसगढ़ में 18, गोवा में 2, गुजरात में 34, हरियाणा में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, झारखंड में 10, कर्नाटक में 30, केरल में 35, मध्य प्रदेश में 18, महाराष्ट्र में 57, मेघालय में 2, मिजोरम में 2, नगालैंड में 1, ओडिशा में 16, पंजाब में 10, राजस्थान में 36, सिक्किम में 1, तमिलनाडु में 49, तेलंगाना में 15, त्रिपुरा में 2, उत्तर प्रदेश में 24, उत्तराखंड में 8, पश्चिम बंगाल में 46, चंडीगढ़ (यूटी) में 4, दिल्ली (यूटी) में 20, जम्मू और कश्मीर में 4 और पुडुचेरी (यूटी) में 2 पद शामिल हैं।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हुई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तय है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक असिस्टेंट पोस्ट पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा हैं, उन्हें फटाफट एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास जिस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन किया गया है, वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, पहचान सत्यापन, क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रीनिंग, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 36,290 से 1,00,865 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 27 अगस्त और दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होने की संभावना है।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपए तय है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।