Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति नितिन नवीन, अमित शाह ने दी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं

नितिन नवीन, अमित शाह ने दी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं

0
26

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की सभी को शुभकामनाएं। देश की प्रगति की हर कहानी में हमारे श्रमिक भाई-बहनों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अथक प्रयासों से ही विकास की गति निरंतर आगे बढ़ती है और समाज सशक्त बनता है। मैं सभी श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्र की प्रगति के आधार स्तंभ सभी श्रमिक बहनों-भाइयों को ‘विश्व श्रमिक दिवस’ की शुभकामनाएं। अथक परिश्रम और समर्पण से हमारे श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मोदी सरकार नई श्रम संहिताओं के माध्यम से श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि अपने परिश्रम व समर्पण से देश की समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर समस्त श्रमयोगियों को विश्व श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। नए भारत की शक्ति हमारे श्रमिक बंधु “विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में श्रमिक भाई-बहनों के उत्थान, सम्मान और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। आज के दिन मैं समस्त श्रमिक बंधुओं को समृद्ध भारत के निर्माण में उनके योगदान हेतु धन्यवाद देता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘विश्व श्रमिक दिवस’ के अवसर पर भारत के सभी श्रमिक भाई-बहनों और कर्मयोगियों को नमन। उनके परिश्रम, समर्पण, दृढ़ संकल्प और अमूल्य योगदान के बल पर आज हमारा देश आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने के मार्ग पर अग्रसर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार श्रमिक भाई-बहनों के हितों के संरक्षण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अतुलनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना अद्वितीय योगदान देने वाले सभी श्रमिकों के घनघोर परिश्रम और मजबूत हाथों को प्रणाम।