Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2026: असिस्टेंट केमिस्ट ट्रेनी के 40 पदों के लिए...

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2026: असिस्टेंट केमिस्ट ट्रेनी के 40 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 जून से आवेदन शुरू

0
5

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट केमिस्ट ट्रेनी (एसीटी) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से सहायक रसायनज्ञ प्रशिक्षु (एसीटी) पोस्ट के लिए जारी 40 रिक्तियों में यूआर के 17, ईडब्ल्यूएस के 4, ओबीसी के 10, एससी के 6 और एसटी के 3 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनटीपीसी लिमिटेड के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी/संस्थान से केमिस्ट्री में रेगुलर/फुल-टाइम एमएससी डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स हों। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार, जिन्होंने सिर्फ पासिंग मार्क्स हासिल किए हैं, वे भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र अभी फाइनल ईयर/सेमेस्टर में हैं और जिनका रिजल्ट 31 जुलाई तक आने की उम्मीद है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची, अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन चयन परीक्षा, जिसमें विषय ज्ञान परीक्षा (रसायन विज्ञान) और कार्यकारी योग्यता परीक्षा शामिल होगी, और शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेजों की जांच/आगे की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम(पूर्व-सैनिक) और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।