Saturday, May 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए 360 डिग्री पर काम कर रही...

पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए 360 डिग्री पर काम कर रही है दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

0
3

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर पर्यावरण के लिए 360 डिग्री पर काम कर रही है। चाहे वायु प्रदूषण की समस्या हो या फिर अधिक से अधिक पौधरोपण, सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि दिल्ली का पर्यावरण बेहतर से बेहतर बनाया जा सके।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण सिर्फ दो महीनों की चुनौती नहीं है बल्कि यह एक ऐसा काम है जिसे पूरे साल करना होता है। इसके लिए हमारी सरकार दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और प्रदूषण को ठीक करने पर गंभीरता से काम कर रही है। कई नई पहल की जा रही हैं।

सीएम ने कहा कि आप सभी को याद होगा कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने स्टार्टअप्स की एक बहुत बड़ी प्रदर्शनी आयोजित की थी, जहां लोग पर्यावरण को बेहतर बनाने और प्रदूषण को खत्म करने के लिए नए, इनोवेटिव आइडिया लेकर आए थे। हमने उन्हें प्रदर्शित किया और आईआईटी दिल्ली के सहयोग से हमने उनका मूल्यांकन किया। हमने उनमें से सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को चुना और अब हम उन्हें दिल्ली में लागू कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुनक नहर पर भव्य छठ घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां चल रहे कार्यों की ऑन-ग्राउंड समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। एक दौर था, जब छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के बिना कठिन परिस्थितियों में आस्था का पर्व मनाना पड़ता था। आज वही स्थान नई व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं के साथ श्रद्धा के सम्मान का प्रतीक बनने जा रहा है।

दूसरी ओर, उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा के एडी ब्लॉक और पीतमपुरा के एपी ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शालीमार बाग में नागरिक सुविधाओं का एक नया ढांचा तैयार हो रहा है। आधुनिक सड़कें, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छ नालियां, व्यवस्थित पार्किंग, वॉकवे, सार्वजनिक शौचालय और सुंदर पार्क, ये सभी कार्य स्थानीय लोगों की जरूरतों और आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। इस अवसर पर निगम पार्षद अनीता जैन जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।