SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत की गरिमा बढ़ाई’, ब्रह्मविहारी स्वामी ने पीएम...

‘प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत की गरिमा बढ़ाई’, ब्रह्मविहारी स्वामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

0
6

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के इंटरनेशनल रिलेशंस हेड ब्रह्मविहारी स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन की बधाई दी है।

ब्रह्मविहारी स्वामी ने कहा, “जब हम अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो यह उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का भी मौका है। मुझे याद है, उनकी जवानी के दिनों से ही, जब वे एक साधारण कार्यकर्ता थे; 1981 से ही वे अक्सर परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज के पास आते थे, जिन्हें वे अपने पिता के समान मानते थे।”

उन्होंने कहा, “स्वामी महाराज ने कैसी सेवा करनी है, उसकी प्रेरणा दी थी। स्वामी महाराज ने निस्वार्थ, मूल्यों को साथ रखकर कार्य करना, कर्मठ बनना और सब कुछ स्पष्ट और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने की उनको प्रेरणा दी थी। प्रधानमंत्री मोदी बार-बार चर्चा करते थे और स्वामी महाराज से आशीर्वाद लेने आते थे। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब भी वे स्वामी महाराज से आशीर्वाद लेने आए थे। वहां मैं भी मौजूद था। स्वामी महाराज प्रधानमंत्री मोदी को प्रेम से मार्गदर्शन देते थे।”

ब्रह्मविहारी स्वामी ने आगे कहा, “आज जब वे प्रधानमंत्री बनकर पूरे देश का संचालन कर रहे हैं तो देश को कितना आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने देश को एक रखकर, सबको साथ लेकर और दुनियाभर में भारत की गरिमा बढ़ाई है। हम लोग जब ये देखते हैं तो गर्व होता है। प्रधानमंत्री, आगे भी देश का नेतृत्व करते रहें। सच्चे नेता सबको साथ लेकर आगे बढ़ाकर महान बनाते हैं। बीएपीएस और मेरी ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बहुत-बहुत बधाई।