Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल पीएसजी ने जीता यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब, पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल...

पीएसजी ने जीता यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब, पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराया

0
9

बुडापेस्ट, 31 मई (आईएएनएस)। हंगरी के बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में खेले गए यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में आर्सेनल एफसी और पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल के स्टार खिलाड़ी गेब्रियल एक अहम पेनल्टी गंवा दी। इसका फायदा उठाकर पीएसजी ने शूटआउट जीत लिया और अपना यूरोपीय खिताब बरकरार रखा।

पीएसजी ने शूटआउट में अपनी पांच में से चार पेनल्टी पर गोल किए, और नूनो मेंडेस ने अपना एकमात्र प्रयास गंवा दिया, जबकि एबेरेची एजे और गेब्रियल ने फाइनल में आर्सेनल के लिए दो पेनल्टी गंवा दीं। मैच में काई हैवर्ट्ज ने गोल करके आर्सेनल को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, ओस्मान डेम्बेले ने पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।इसके बाद दोनों टीमों में से कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सकी और निर्धारित समय के अंत तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

22 साल बाद अपना पहला इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने वाली आर्सेनल ने मैच की शुरुआत से ही खेल पर पकड़ बना ली और जल्दी ही बढ़त हासिल कर ली। लिएंड्रो ट्रॉसार्ड ने विपक्षी टीम की क्लीयरेंस पर दबाव बनाया, जिससे गेंद आर्सेनल के पास आ गई। इसके बाद काई हैवर्ट्ज ने शानदार मौके का फायदा उठाते हुए टाइट एंगल से गोलकीपर माटवेई सफोनोव को छकाते हुए शानदार गोल कर दिया।

डिफेंडिंग चैंपियन पीएसजी ने किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाई और पहले हाफ के बाकी समय में खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। गैब्रियल और विलियम सलीबा की जोड़ी ने मिलकर आर्सेनल के डिफेंस को मजबूत रखा और पीएसजी को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। मिकेल आर्टेटा के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का शानदार मौका था। काई हैवर्ट्ज दूसरे गोल के करीब थे, लेकिन पीएसजी के कप्तान मार्क्विनहोस ने आखिरी क्षण में शानदार ब्लॉक करके उन्हें गोल करने से रोक दिया।

फाइनल से पहले आर्सेनल ने पूरे टूर्नामेंट में केवल छह गोल खाए थे। टीम को पता था कि अगर वह इस मैच में क्लीन शीट रखती, तो यह इस सीजन की रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली दसवीं क्लीन शीट होती और उन्हें पहला चैंपियंस लीग खिताब दिला सकती थी। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्रिस्टियन मॉस्केरा ने एक तेज पासिंग मूव के बाद ख्विचा क्वारात्सखेलिया को पेनल्टी एरिया के अंदर गिरा दिया, जिसके कारण पीएसजी को पेनल्टी मिल गई।

पेनल्टी लेने आए डेम्बेले ने बेहद शांत अंदाज में गेंद को आसानी से गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। उन्होंने गोलकीपर डेविड राया को गलत दिशा में भेजते हुए गोल किया और पीएसजी के लिए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पीएसजी की टीम ने धैर्य के साथ लगातार आक्रमण करने की कोशिश जारी रखी, लेकिन असली खतरा एक काउंटर अटैक से पैदा हुआ। क्वारात्सखेलिया ने पेनल्टी एरिया में तेजी से प्रवेश किया और एक शॉट मारा, जो गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गया।

इसके बाद विटिना और सब्स्टीट्यूट गोंसालो रामोस को अच्छे मौके मिले, लेकिन वे उन्हें गोल में बदल नहीं सके। विटिन्हा का शॉट ऊपर चला गया, जबकि रामोस का प्रयास नेट के किनारे से बाहर चला गया। इन मौकों के बावजूद मैच का फैसला रेगुलर टाइम में नहीं हो सका और मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा।

शूटआउट के अहम मोड़ पर एबेरेची एजे का शॉट बाहर चला गया, जबकि नूनो मेंडेस के प्रयास को डेविड राया ने सफल नहीं होने दिया। इसके बाद आखिरी और निर्णायक पलों में गैब्रियल भी गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचने में नाकाम रहे, जिससे पीएसजी को बढ़त मिल गई। पीएसजी रियल मैड्रिड के बाद साल खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है। रियल मैड्रिड ने यह कारनामा साल 2018 में किया था।