Saturday, August 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध सांगली: कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसियों ने पति-पत्नी पर किया हमला, आरोपी...

सांगली: कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसियों ने पति-पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
4

पुणे, 15 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सांगली के कुपवाड़ा से शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसियों ने दंपति पर हमला किया। इस घटना में पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दरअसल, कुपवाड़ा की श्याम नगर शांति कॉलोनी में कचरा फेंकने को लेकर एक पड़ोसी ने पड़ोस में रहने वाले दंपति पर हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल पति-पत्नी का मिरज सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

श्याम नगर शांति कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय मोहन नागप्पा केसरेकर एवं उनकी 35 वर्षीय पत्नी मनीषा मोहन केसरेकर और कुपवाड़ के बगल में रहने वाले मूलरूप से वानलेसवाड़ी के रहने वाले फरीद अब्दुल शेख की केसरेकर परिवार से कचरा फेंकने को लेकर बहस हो गई।

शनिवार सुबह जब बहस बढ़ गई तो फरीद शेख ने पति-पत्नी मनीषा केसरेकर और मोहन केसरेकर पर हमला कर दिया, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। उन्हें मिरज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले को लेकर बताया गया है कि मोहन केसरेकर की पत्नी मनीषा केसरेकर की हालत गंभीर है। घटना के बाद फरीद शेख मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना हो गई थी। इस बीच, महात्मा गांधी चौक, मिरज की पुलिस ने इस जुर्म के आरोपी फरीद शेख को हिरासत में ले लिया है। वहीं, कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।