आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल में नौकरी का सुनहरा मौका, 12 पदों पर भर्ती शुरू, 22 मई तक करें आवेदन

0
6

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। गवर्नमेंट टीचिंग जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच), मछलीपट्टनम ने अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग आधार पर डॉक्टर सहित विभिन्न 12 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।

जीजीएच की ओर से जारी 12 रिक्तियों में डॉक्टर (पूर्णकालिक) का 1, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सह वोकेशनल काउंसलर का 1, वार्ड बॉय के 2, काउंसलर के 2, सहकर्मी शिक्षक का 1, रसोइया का 1, चौकीदार के 2, घर की साफ-सफाई का काम (हाउसकीपिंग वर्क) का 1 और योग चिकित्सक/नृत्य/संगीत/कला शिक्षक का 1 पद शामिल है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे जीजीएच की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार मेडिकल काउंसिल/मेडिकल कमीशन में पंजीकरण के साथ एमबीबीएस, ग्रेजुएशन, 8वीं उत्तीर्ण, तेलुगु में पढ़ना और लिखना और साक्षर होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित व पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, कौशल, अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 5,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य वर्ग (ओसी)/बीसीएस/ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपए और एससी/एसटी के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गवर्नमेंट टीचिंग जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच), मछलीपट्टनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए गवर्नमेंट टीचिंग जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच-मछलीपट्टनम) की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।