SGSU Advertisement
Home राजनीति सायनी घोष बोलीं- ‘राहुल के नेतृत्व में टीएमसी के साथ जुड़े कांग्रेस’,...

सायनी घोष बोलीं- ‘राहुल के नेतृत्व में टीएमसी के साथ जुड़े कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भी दिया जवाब

0
4

कोलकाता, 19 सितंबर (आईएएनएस)। एनसीपीआई सांसद सयानी घोष ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहिए। इससे असल मायने में संदेश जाएगा। साथ ही, सयानी घोष ने नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर कहा कि कोई भी चुनाव आयोग या अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।

एनसीपीआई सांसद सयानी घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस, टीएमसी के साथ गठबंधन करेगी। अगर ऐसा होता है, तो इससे एक बड़ा संदेश जाएगा कि यह गठबंधन असल मायनों में एक गठबंधन है, न कि सिर्फ कहने के लिए।”

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायनी घोष ने कहा, “कांग्रेस से उम्मीदवार बने नेता के बारे में मुझे कल तक जो पता था, उसके मुताबिक उन पर कुछ मामले लंबित थे। कोई भी चुनाव आयोग या अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। लोकतंत्र में, चाहे कांग्रेस हो, तृणमूल कांग्रेस हो या भाजपा, हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है।”

साथ ही, कांग्रेस प्रत्याशी को ममता बनर्जी के समर्थन पर उन्होंने कहा, “यह राजनीति है और राजनीति में चुनाव से पहले क्या फैसले लिए जा सकते हैं और क्या किया जा सकता है, यह दोनों पार्टियों के बीच की बात है।”

उधर, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने पर कहा, “बार-बार ऐसा करने से चुनाव खत्म हो जाएंगे। वे उम्मीदवार भी नहीं उतार पाएंगे और न ही चुनाव लड़ पाएंगे।”

दिलीप घोष ने कहा, “देखिए, कोई राजनीतिक पार्टी क्यों बनाता है? ताकि वह आगे बढ़े। क्या हम चुनाव नहीं हारते? हम हर चुनाव में हर जगह नहीं जीतते। कुछ लोग इधर-उधर जाते रहते हैं, लेकिन क्या पार्टी खत्म हो जाती है? ऐसा सिर्फ कांग्रेस और उनकी राजनीतिक संस्कृति से निकली पार्टियों के साथ ही होता है।”