Sunday, August 2, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शीत्सांग के विशेष उत्पादों के निर्यात में 18.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी

शीत्सांग के विशेष उत्पादों के निर्यात में 18.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी

0
5

बीजिंग, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ल्हासा सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के विशेष उत्पादों का निर्यात 3 करोड़ 33 लाख 61 हजार युआन तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.7 प्रतिशत अधिक है।

इस बढ़ोतरी को गति देने के लिए ल्हासा सीमा शुल्क ने सीमा शुल्क निकासी की दक्षता, उद्यमों को बढ़ावा देने और तकनीकी सहायता जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में समन्वित प्रयास किए हैं। इसका उद्देश्य छिंगहाई शीत्सांग पठार क्षेत्र के विशेष उद्योगों को नई ऊर्जा देना है। समय पर निर्यात सुनिश्चित करने के लिए सीमा शुल्क विभाग ने स्थानीय स्तर प्लस बंदरगाह की पूरी प्रक्रिया वाले ग्रीन चैनल को जारी रखा है। साथ ही परिवहन, स्थानांतरण और निर्यात की प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, जिससे तत्काल निरीक्षण और तत्काल निकासी की सुविधा मिल रही है।

इसके अलावा, विशेष उत्पादों के लिए पहली बार हवाई अड्डे से सीधे निर्यात की व्यवस्था भी शुरू की गई है। इससे हवाई, रेल, सड़क और डाक सेवाओं के जरिए बहु माध्यमीय निर्यात व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है।

इसी क्रम में ल्हासा सीमा शुल्क ने स्थानीय उद्यमों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 से अधिक कंपनियों के लिए क्रेडिट विकास योजनाएं तैयार की हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ सहायता समूह बनाकर नीति संबंधी जानकारी, अनुपालन मार्गदर्शन और सीमा शुल्क घोषणा में सहायता भी दी जा रही है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप शिगात्से शहर का पहला एईओ (अधिकृत आर्थिक संचालक) उन्नत प्रमाणित उद्यम भी तैयार हुआ है।

आने वाले समय में ल्हासा सीमा शुल्क शीत्सांग के विशेष उत्पादों की निर्यात क्षमता को और मजबूत करने पर जोर देगा। साथ ही प्रदेश के संसाधनों और भौगोलिक विशेषताओं को आर्थिक विकास की ताकत में बदलते हुए शीत्सांग के उच्च गुणवत्ता वाले खुलेपन और विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)