Monday, August 17, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth सिडबी भर्ती अलर्ट: 50 कंसल्टेंट क्रेडिट एनालिस्ट पोस्ट पर नियुक्ति का अवसर,...

सिडबी भर्ती अलर्ट: 50 कंसल्टेंट क्रेडिट एनालिस्ट पोस्ट पर नियुक्ति का अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

0
3

नई दिल्ली, 16 अगस्‍त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने पूर्ण रूप से संविदा के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए कंसल्टेंट क्रेडिट एनालिस्ट (सीसीए) के कुल 50 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है।

सिडबी की ओर कंसल्टेंट क्रेडिट एनालिस्ट पोस्ट के लिए जारी 50 रिक्तियों में अनारक्षित के 23, एससी के 8, एसटी के 6, ओबीसी के 9 और ईडब्ल्यूएस के 4 पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट होने चाहिए, जिन्होंने सीए फाइनल परीक्षा ज्यादा से ज्यादा दो प्रयासों में पास किए हो। हालांकि जरूरत पड़ने पर एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस शर्त में ढील दी जा सकती है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 जून के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीसीटी 12 लाख रुपए प्रतिवर्ष होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए समय और तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों को भर्ती, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।