Friday, July 24, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘बहुत याद आएगी तुम्हारी’, सिकंदर खेर ने ‘चक्कचक्क’ के निधन पर शेयर...

‘बहुत याद आएगी तुम्हारी’, सिकंदर खेर ने ‘चक्कचक्क’ के निधन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

0
5

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिकंदर खेर ने अपने पालतू डॉग ‘चक्कचक्क’ के निधन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उसे श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चक्कचक्क उनके जीवन का अहम हिस्सा थी और उसके जाने से उनकी जिंदगी में बड़ी कमी आ गई है।

सिकंदर ने इंस्टाग्राम पर चक्कचक्क की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरी चक्कचक्क आज हमें छोड़कर चली गई। अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर में भी वह अपने आसपास के हर व्यक्ति को अपनापन महसूस कराती थी।”

उन्होंने चक्कचक्क के नाम के पीछे की वजह बताते हुए लिखा, “जब मैंने उसे पहली बार देखा था, तब वह ‘चक्क-चक्क’ जैसी आवाज निकालती थी। तभी मैंने उसका नाम चक्कचक्क रख दिया। उसका सबसे बड़ा मकसद हमेशा हमारी बिल्डिंग के लोगों की रक्षा करना था। अब उसकी तेज आवाज, उसका नटखट अंदाज, उसकी अदाएं और वह बहुत याद आएगी।”

उन्होंने आगे लिखा, “एक तरफ से देखें तो उसे हमारे बिल्डिंग के गोल्डन डॉग राल्फ की ज्यादा याद नहीं आएगी, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि राल्फ का दिल भी मेरी तरह ही टूटा हुआ होगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, मेरी प्यारी। तू हमेशा खुश रहना और मस्त रहना।”

सिकंदर की इस पोस्ट पर अभिनेता पुलकित सम्राट, आयशा श्रॉफ, गुलशन देवैया और अरुणोदय सिंह समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी।

सिकंदर खेर अभिनेता अनुपम खेर के सौतेले बेटे तथा अभिनेत्री किरण खेर और गौतम बेरी के पुत्र हैं। वह ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ और ‘मंकी मैन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में सिकंदर फिल्म ‘बेबी डू और डाई’ में नजर आए, जिसमें हुमा कुरैशी और चंकी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में उन्होंने जफर नामक एक निर्दयी बिल्डर/प्रॉपर्टी डीलर का किरदार निभाया है।