Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एसएमएफसीएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव के 12 पदों पर निकली वैकेंसी, 18 जून...

एसएमएफसीएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव के 12 पदों पर निकली वैकेंसी, 18 जून तक आवेदन का अवसर

0
6

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसएमएफसीएल) ने विभिन्न विषयों के अनुसार कार्यकारी (ई-1 ग्रेड) के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एसएमएफसीएल की ओर से एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) के 12 पदों में वित्त से 5, परियोजनाएं से 4, कानून का1, कंपनी सचिव का 1 और आईटी का 1 पद शामिल है। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसएमएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय अनुसार सीए/सीएमए, सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ, विधि में नियमित पूर्णकालिक डिग्री (एलएएलबी – 3 वर्ष) प्रथम श्रेणी या समकक्ष सीजीपीए के साथ या विधि में 5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में डिग्री प्रथम श्रेणी या समकक्ष सीजीपीए के साथ, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की एसोसिएट/फेलो सदस्यता के साथ ग्रेजुएशन, कंप्यूटर विज्ञान में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनालइन माध्यन से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।