Sunday, August 2, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘तिरंगे’ को स्वरूप देने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर सीएम योगी...

‘तिरंगे’ को स्वरूप देने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

0
4

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ‘तिरंगे’ को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की रविवार को जयंती है। 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे वेंकैया को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारत की आन, बान और शान ‘तिरंगे’ को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक हमारा तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का संचार करता रहेगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी अनुपम कृति ने भारत की विविधता को एक राष्ट्रभाव में बांधा। तिरंगा आज 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प, संस्कार और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “देशभक्त और विद्वान पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर याद करते हैं। एक जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर, उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया और अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। उनकी विरासत हमें हमेशा देशभक्ति और निस्वार्थ समर्पण की इसी भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करे।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका योगदान हर भारतीय के गर्व और सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी राष्ट्रभक्ति, एकता और स्वाभिमान की पहचान है।”