नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। परम ‘रामभक्त’ ‘बाबूजी’ का संपूर्ण जीवन रामकाज, राष्ट्रनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना एवं लोक-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी आदर्श है। उनके साहसिक, ऐतिहासिक योगदान और सुशासन के प्रति अखंड प्रतिबद्धता को राष्ट्र युग-युगांतर तक स्मरण करेगा।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। एक जननेता, एक कर्मयोगी और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था से ओत-प्रोत उनका जीवन राष्ट्रसेवा का एक प्रेरक अध्याय है। उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयास हम सभी को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! श्रद्धेय ‘बाबूजी’ के सिद्धांत, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र की प्रगति हेतु जनसेवा को समर्पित उनका धर्मनिष्ठ जीवन, समाज कल्याण के लिए जन-जन का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी पावन स्मृति में मनाए जाने वाले ‘हिंदू गौरव दिवस’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! श्रद्धेय बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण का परिचायक रहा। उनके उच्च विचार हम सभी को अपने राष्ट्र और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।”
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लिखा, “राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका समर्पण और उनके अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!”
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के शिखर पुरुष के रूप में उनका संपूर्ण जीवन प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित एक महायज्ञ के समान था, जिसमें उन्होंने सत्ता का मोह त्याग कर राष्ट्र के सांस्कृतिक जागरण की नींव रखी। उनके उसी दृढ़ संकल्प और असीम त्याग के परिणामस्वरूप आज अयोध्या की पवित्र धरती पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अपने पूर्ण वैभव के साथ विराजमान है।”
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त, सदैव गरीबों, पिछड़ों के उत्थान को समर्पित रहे, राजस्थान व हिमाचल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि ॥”

