लखनऊ, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की कवायद के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के कुल 95 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कई जिलों के साथ महानगर इकाइयों के लिए भी अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
भाजपा की ओर से 11 अक्टूबर को जारी सूची के मुताबिक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में की गई हैं। सूची में पश्चिम क्षेत्र के 19, बृज क्षेत्र के 18, कानपुर क्षेत्र के 16, अवध क्षेत्र के 15, काशी क्षेत्र के 16 और गोरखपुर क्षेत्र के 11 नाम दर्ज हैं। पश्चिम क्षेत्र में रामपुर से सुशील दिवाकर, मुरादाबाद जिला से रविंद्र सिंह रैदास, मुरादाबाद महानगर से सिद्धांत भारती वाल्मीकि, संभल से महावीर जाटव, अमरोहा से संजय वाल्मीकि और बिजनौर से पीयूष राज को जिम्मेदारी दी गई है।
सहारनपुर जिला से दुष्यंत सिंह, सहारनपुर महानगर से वरदान घावरी, मुजफ्फरनगर से यशवीर सिंह और शामली से जगदेव सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ जिला में कुलदीप मसूरी, मेरठ महानगर में विनोद जाटव, हापुड़ में संजय वाल्मीकि, बागपत में रविंद्र आर्य, गाजियाबाद जिला में अमित तिसावर, गाजियाबाद महानगर में वेदप्रकाश जाटव, नोएडा महानगर में अजय वाल्मीकि, गौतमबुद्धनगर में सचिन गौतम और बुलंदशहर में राहुल वाल्मीकि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृज क्षेत्र में आगरा जिला से सोनू दिवाकर, आगरा महानगर से हर्ष दिवाकर, मथुरा जिला से सतीश कुमार वाल्मीकि, मथुरा महानगर से बृजमोहन, फिरोजाबाद जिला से अखिलेश गौतम और फिरोजाबाद महानगर से हरिबाबू दिवाकर को नियुक्त किया गया है।
अलीगढ़ में मुकेश सूर्यवंशी, हाथरस में तपन जौहर, मैनपुरी में गौतम कठेरिया, एटा में धर्मेंद्र दिवाकर और कासगंज में सुमित वाल्मीकि को जिम्मेदारी मिली है। बरेली जिला से विनोद दिवाकर, बरेली महानगर से अभिजीत कठेरिया, आंवला से रजत राज वाल्मीकि, बदायूं से तेजपाल सागर, पीलीभीत से हेमराज दिवाकर, शाहजहांपुर जिला से महेंद्र पाल सिंह और शाहजहांपुर महानगर से विनोद कुमार कनौजिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तर से विजय वाल्मीकि, कानपुर दक्षिण से जय नारायण कुरिल, कानपुर ग्रामीण से राजेश कोरी और कानपुर देहात से सुमित कठेरिया को जिम्मेदारी दी गई है।
औरैया में अशोक दोहरे, इटावा में शिवनीत सिंह कठेरिया, फतेहपुर में रविंद्र कुमार उर्फ रिंकू पुरी, कन्नौज में महिपाल कनौजिया और फर्रुखाबाद में अमित कठेरिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बांदा में धनंजय चौधरी, महोबा में ईश्वर दयाल, झांसी महानगर में अमित खटिक, झांसी जिला में आकाश आर्य, ललितपुर में मीनू वाल्मीकि, हमीरपुर में कपिल वर्मा और जालौन में कैलाश बाबू वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर से कुंदन सिंह गौतम और लखनऊ जिला से अभिषेक रावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
रायबरेली में राम बरन रावत, उन्नाव में प्रदीप कुमार राजपूत, सीतापुर में रामकिशोर कनौजिया, लखीमपुर में प्रमोद चौधरी, हरदोई में रवि वाल्मीकि, अयोध्या जिला से सियाराम रावत और अयोध्या महानगर से अभिषेक सागर को जिम्मेदारी मिली है। अंबेडकरनगर में परशुराम चौधरी, बाराबंकी में मनोज कुमार कुरिल, बलरामपुर में राजाराम गौतम, बहराइच में संजय राव, गोंडा में सचिन वाल्मीकि और श्रावस्ती में दिलीप सरोज को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से मनोज सोनकर और वाराणसी जिला से सुरेंद्र प्रताप को जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली में रंजीत कुमार, गाजीपुर में अमित सिद्धार्थ, मिर्जापुर में जयप्रकाश, भदोही में रमेश पासी, सोनभद्र में नीरज कनौजिया, जौनपुर में विमल गौतम और मछलीशहर में आशीष सरोज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सुल्तानपुर में विश्व प्रताप कोरी, अमेठी में रोहित चौधरी पासी, प्रयागराज महानगर में संजय पासवान, प्रयागराज यमुनापार में दुबराज भारती, प्रयागराज गंगापार में सूरज पासी, प्रतापगढ़ में हरिश्चंद्र सोनकर और कौशांबी में शिवमूरत उर्फ भैयन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर से राजेश कुमार और गोरखपुर जिला से संजीव पासवान को अध्यक्ष बनाया गया है। महराजगंज में प्रमोद पासवान, कुशीनगर में नकुल वर्मा, देवरिया में विनोद कुमार, बस्ती में प्रभुदयाल वर्मा, संतकबीरनगर में राजू राणा पासवान, आजमगढ़ में सौदागर भारतीय, लालगंज में अरविंद कनौजिया, मऊ में पवन कुमार परिवर्तन और बलिया में सुधीर पासवान को जिम्मेदारी दी गई है।
