Friday, July 10, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2026 चीन इंटरनेट सभ्यता सम्मेलन आयोजित

वर्ष 2026 चीन इंटरनेट सभ्यता सम्मेलन आयोजित

0
21

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 चीन इंटरनेट सभ्यता सम्मेलन मंगलवार को क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के नाननिंग शहर में आयोजित हुआ। इस मौके पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और प्रचार-प्रसार विभाग के प्रमुख ली शूलेई ने भाषण दिया।

सम्मेलन में उपस्थित मेहमानों का मानना है कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में हमने सफलता से चीनी विशेषता वाले इंटरनेट प्रशासन का मार्ग अपनाया और मजबूत इंटरनेट देश का निर्माण करने में नया कदम उठाया।

इंटरनेट सभ्यता निर्माण के बारे में शी चिनफिंग ने सिलसिलेवार महत्वपूर्ण बयान दिए। इससे ऑनलाइन सुंदर आध्यात्मिक घर का समान निर्माण बढ़ाने के लिए मूलभूत दिशानिर्देश प्रदान किया गया।

उपस्थितों ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना में इंटरनेट सभ्यता निर्माण के लिए व्यापक योजना बनाई गई। हमें इंटरनेट पर उत्कृष्ट विषय की आपूर्ति को निरंतर समृद्ध करना चाहिए, इंटरनेट पारिस्थितिकी के शासन के लिए दीर्घकालीन व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और ऑनलाइन व ऑफलाइन सभ्यता के निर्माण को साथ में बढ़ाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)