Monday, August 17, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth वेरका भर्ती 2026 : डिप्टी मैनेजर सहित 172 पदों पर रिक्तियां जारी,...

वेरका भर्ती 2026 : डिप्टी मैनेजर सहित 172 पदों पर रिक्तियां जारी, 25 अगस्त तक करें आवेदन

0
6

चंडीगढ़, 17 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (वेरका) ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न 172 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

वेरका की ओर से जारी 172 रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) के 15, डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस और अकाउंट्स) के 2, डिप्टी मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्सेज) के 4, डिप्टी मैनेजर (परचेज/स्टोर) के 7, डिप्टी मैनेजर (प्रोक्योरमेंट) के 7, डिप्टी मैनेजर (एनिमल न्यूट्रिशन) के 8, डिप्टी मैनेजर (एनिमल हसबेंडरी) के 18, डिप्टी मैनेजर (प्रोडक्शन) के 53, डिप्टी मैनेजर (क्वालिटी एश्योरेंस) के 14, डिप्टी मैनेजर (इंजीनियरिंग) के 17, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1, डिप्टी मैनेजर (सिविल) के 13, डिप्टी मैनेजर (सिस्टम और एमआईएस) के 8, डिप्टी मैनेजर (सीड मल्टिप्लिकेशन) के 2 और डिप्टी मैनेजर (एससीडीएल) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त की दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार वेरका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार एमबीए या इसके समकक्ष; सीए/आईसीडब्ल्यूए/आईसीएफए या सीए इंटर क्वालिफाइड और संबंधित क्षेत्र में 4 वर्ष का अनुभव; बीटेक/एमटेक; एमएससी/एमवीएससी; बीवीएससी और एएच; एमएससी या मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए और एससी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी के लिए 600 रुपए तय किया गया है।