Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति विकसित भारत बनाने के लिए अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है बंगाल...

विकसित भारत बनाने के लिए अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है बंगाल की जनता: गुलाम अली खटाना

0
23

नई दिल्‍ली, 9 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान और पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

उन्‍होंने कहा कि बंगाल की जनता विकसित भारत के लिए देश की अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती हैं।

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पंजाब ने जैसे औरंगजेब के अत्‍याचार का जवाब दिया था, वैसे ही अब पंजाब मोदी राज अन्‍याय के खिलाफ खड़ा होगा।

खटाना ने कहा कि भारत आज घोटालों का देश नहीं रह गया है, यह रिफॉर्म एक्‍सप्रेस का देश है। पारदर्शिता का जमाना और देश की जनता जवाबदेही चाहती है। हम विकसित भारत की तरफ चल रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब देश का सबसे अमीर राज्‍य था, लेकिन आज यह प्रदेश करप्‍शन और ड्रग्‍स की चपेट में हैं।

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण का भी जिक्र किया। खटाना ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। बंगाल की जनता विकसित भारत के लिए देश की अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है। डबल इंजन की सरकार होने से राज्य की कानून व्‍यवस्‍था में सुधार होगा। बंगाल सबका साथ सबके विकास के साथ आगे बढ़ेगा।

वहीं, केरल में मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा न होने को लेकर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विजन और मिशन नहीं है। कांग्रेस को परिवावाद से ऊपर उठकर देश के हित में काम करने की जरूरत है।