Tuesday, July 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल

शीत्सांग की व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल

0
5

बीजिंग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में, चीन के संबंधित विभागों से पता चला कि पिछले पांच वर्षों में, शीत्सांग ने परिवहन विकास में अपनी कमियों को दूर किया है, राजमार्ग, रेल, नागरिक उड्डयन और डाक अवसंरचना में व्यापक सुधार किया है। परिवहन के विभिन्न साधनों को एक नेटवर्क में एकीकृत किया गया।

व्यापक परिवहन क्षमता, सेवा गुणवत्ता और परिचालन दक्षता में काफी वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

राजमार्ग नेटवर्क का निरंतर उन्नयन किया गया है। 2025 के अंत तक, पूरे प्रदेश में यातायात के लिए खुले राजमार्गों की कुल लंबाई 1,25,200 किलोमीटर तक पहुंच गई, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2016-2020) के अंत की तुलना में 6,000 किलोमीटर से अधिक की वृद्धि है। राजमार्ग नेटवर्क का मुख्य ढांचा लगभग पूरा हो चुका है।

रेलवे निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। छिंगहाई-शीत्सांग, ल्हासा-शिकाजे और ल्हासा-निंगची रेलवे लाइनें मिलकर एक “वाई” आकार की मुख्य रेल लाइन बनाती हैं, जो ल्हासा, शाननान, नाग्चू, शिकाजे और निंगची शहरों को जोड़ती हैं। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, रेलवे ने शीत्सांग के प्रवेश एवं निकास यात्री परिवहन में 122.86 लाख यात्रियों तथा 345 लाख टन से अधिक माल का परिवहन किया, जिससे यात्री एवं माल परिवहन का आकार निरंतर बढ़ रहा है।

नागरिक उड्डयन हब प्रणाली दिन-प्रतिदिन अधिक परिपूर्ण होती जा रही है, ल्हासा एक दिन में देश के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकता है। 14वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में शीत्सांग ने 204 उड़ान मार्ग संचालित किए, जो देश-विदेश के 84 शहरों को जोड़ते हैं। स्मार्ट नागरिक उड्डयन का निर्माण स्थिर रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे यात्रियों की यात्रा दक्षता और उड़ान परिचालन दक्षता में बड़ा सुधार हुआ है।

पांच वर्षों में कुल 318.82 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना की तुलना में 28.6 प्रतिशत अधिक है। कुल 2.37 लाख टन माल एवं डाक का परिवहन किया गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 20.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

शहरी और ग्रामीण डाक सेवाओं का निरंतर विस्तार हुआ है और लगभग हर गांव में सेवा उपलब्ध हो गई है। 2025 के अंत तक, पूरे प्रदेश में डाक उद्योग द्वारा वितरित डाक की मात्रा 20 करोड़ से अधिक हो गई। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 755 डाक केंद्र, 568 एक्सप्रेस डिलीवरी केंद्र, 4,646 ग्राम डाकघर और 2,410 ग्राम स्तरीय व्यापक डाक एवं रसद सेवा केंद्र हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)