Monday, May 25, 2026
SGSU Advertisement
Home राज्य छत्तीसगढ़ आज निकलेगी डोंगरगांव में महाकाल की पालकी

आज निकलेगी डोंगरगांव में महाकाल की पालकी

0
71

डोंगरगांव

शनिवार 5 अगस्त को भगवान चंद्रमौलेश्वर महाकाल की पालकी यात्रा हनुमान मंदिर से दोपहर को निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए महाकाल मंदिर में संपन्न होगी। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमौलेश्वर भगवान शंकर पालकी यात्रा के दौरान नगर में अपनी प्रजा पर कृपा करने जनता का हाल जानने भ्रमण के लिए निकलते हैं।

चंद्रमौलेश्वर महाकाल की पालकी शनिवार 5 अगस्त को दोपहर 1 बजे पालकी यात्रा निकाली जाएगी जोकि डोंगरगांव शहर के हनुमान मंदिर किला पारा से प्रारंभ होकर साकेत धाम महाकाल मंदिर में संपन्न होगी। पालकी यात्रा के दौरान भजन गायक सुनील सिहोरे का भक्तिमय भजन संगीत गुंजायमान होगा, साथ ही भगवान शंकर पार्वती एवं उनके गण सजीव स्वरूप बनकर पालकी यात्रा में शामिल होंगे। जिनकी छटा शिव भक्तों को अपने साथ नाचने मजबूर करेगी। पालकी के साथ ही डीजे की धुन में भजन, कीर्तन, डमरू और बड़े मंजीरे भी लोगों को अपनी और आकर्षित करेगें, साथ ही एक आकर्षक झांकी भी होगी। भगवान चंद्रमौलेश्वर की पालकी को केवल धोती कुर्ता पहनकर आने वाले भक्त अपने कंधों में उठाएंगे।

श्री महाकाल सेवा समिति, श्री महाकाल मंदिर समिति सिंघोला एवं महाकाल सेना राजनांदगांव ने धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।