SGSU Advertisement
Home राज्य मध्यप्रदेश साफ सफाई को लेकर मैदान में उतरे नगर पालिका अध्यक्ष राम जी...

साफ सफाई को लेकर मैदान में उतरे नगर पालिका अध्यक्ष राम जी नायक

0
122

नगर के विभिन्न वार्ड में पहुंचकर कराई साफ सफाई
टीकमगढ़

जतारा से प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष जतारा द्वारा कड़े कदम उठाए जा  रहे तों साफ-सफाई को लेकर स्वयं मैदान में उतारे और नगर के विभिन्न वार्ड की साफ-सफाई कराई  टीकमगढ़ जिले की जतारा नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न वार्डाओं मे लंबे समय से नगर परिषद में शिकायतों का आलम बना हुआ था मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग  रामजी नायक सफाई अभियान को लेकर स्वयं विभिन्न वार्डों का  औचक निरीक्षण किया वही मौके पर कर्मचारियों को बुलाकर  तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान चलाया और शासकीय वाहनों से कचड़े को कचाड़ा खाने में डलवाया गया । इस प्रकार  श्री नायक ने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्ड में गंदगी का आलम नहीं रहना चाहिए नगर को स्वच्छ और साफ बनाना हम सभी की पहली प्राथमिकता है इस प्रकार उन्होंने संपूर्ण दिन विगत दिवस सफाई अभियान पर निकला इस दौरान विक्की सिह , सोनू रजक , सहित विभिन्न वार्ड वासी मौजूद रहे।