Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय नौवें चीन-दक्षिण एशिया मेले में अनुबंधों की रकम 860 करोड़ युआन से...

नौवें चीन-दक्षिण एशिया मेले में अनुबंधों की रकम 860 करोड़ युआन से अधिक

0
17

बीजिंग, 24 जून (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर में चल रहे नौवें चीन-दक्षिण एशिया मेले में अब तक 163 व्यापार अनुबंध संपन्न किए गए हैं, जिनकी कुल रकम 866 करोड़ युआन से अधिक है।

युन्नान प्रांत के वाणिज्य विभाग के परिचय के अनुसार, 163 व्यापार अनुबंधों में 150 वास्तविक समझौते हैं, जिनकी रकम 830 करोड़ युआन है। 12 इच्छा पत्र हैं, जिनकी रकम 21 करोड़ युआन से अधिक है और एक ढांचागत खरीद संधि है, जिसकी रकम 15 करोड़ युआन है।

ये अनुबंध मुख्य तौर पर कृषि उत्पाद व खाद्यान्न, खनिज, रासायनिक उत्पाद, मशीनरी और कपड़े, जूते व टोपी क्षेत्रों में फैले हैं। व्यापार संधि के अलावा इस मेले में सप्लाई चेन सेवा, अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, पोर्ट बुनियादी संस्थापन और स्मार्ट सेवा संबंधी 20 से अधिक सहयोग समझौते भी संपन्न किए गए।

ध्यान रहे 9वें चीन-दक्षिण एशिया मेले में 73 देश, क्षेत्र व अंतर्राष्ट्रीय संगठन उपस्थित हैं और 2,500 से अधिक उद्यम भाग ले रहे हैं। यह मेला 24 जून को समाप्त होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)