Saturday, June 13, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पंजाब : भाजपा का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल पर...

पंजाब : भाजपा का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

0
25

चंडीगढ़, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे पंजाब भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल से भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने की मांग करने आए हैं। सेक्टर नंबर 50 स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली कराया जाना चाहिए क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाबी ही होना चाहिए। कोई भी बाहरी व्यक्ति इस पद पर नहीं रह सकता।

सुनील जाखड़ ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल से चीफ मिनिस्टरशिप का कब्जा छुड़वाने आए हैं। भगवंत मान को हटाकर अरविंद केजरीवाल बने बैठे हैं। उनसे मुख्यमंत्री आवास खाली कराने आए हैं। पंजाब का मुख्यमंत्री एक पंजाबी होना चाहिए। कोई बाहर का आदमी पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।

वहीं, भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू समेत पंजाब भाजपा कोर कमेटी ने पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। रवनीत बिट्टू ने पंजाब में मीडिया दमन का आरोप लगाया

भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बनते ही फ्री डायलिसिस होगा। वे 20 लाख तक के फ्री इलाज की भी घोषणा कर सकते हैं, भगवंत मान सिर्फ कागजों में घोषणा करते हैं। प्रधानमंत्री आयुष योजना ही लागू कर दें, जिसमें 5 लाख का इलाज लोगों को फ्री मिल जाए…पंजाब में कानून व्यवस्था की इन्हें दूर-दूर तक कोई अंदाजा नहीं है। इनका ध्यान सिर्फ पैसे में है।

आपको बता दें कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह और कार्यवाहक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने कानून व्यवस्था और अन्य राज्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।