Sunday, June 7, 2026
SGSU Advertisement
Home राज्य मध्यप्रदेश इन दिनों हिमाचल प्रदेश की साइकल यात्रा पर है राजगढ़ जिले की...

इन दिनों हिमाचल प्रदेश की साइकल यात्रा पर है राजगढ़ जिले की बेटी

0
60

( अमिताभ पाण्डेय )
शिमला

राजगढ़ जिले के निवासी इस बात पर गर्व करते हैं कि इन दिनों उनके जिले की एक बेटी साइकल से अपने देश की यात्रा करने निकली है। इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक विषयों पर जागरूकता को बढ़ाना है।

सुश्री आशा मालवीय, मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम की निवासी  हैं। और एक राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पर्वतारोही (बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर) भी है।

वे वर्तमान में सम्पूर्ण भारत (एकल महिला) साइकिल यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के विषय पर हमारे देशवासियों में जागरूकता लाना है। उनके द्वारा इस यात्रा की शुरूवात मध्य प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस  पर  1 नवंबर 2022 को  के अवसर पर  भोपाल से  हुई ।

 यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त 2023 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सम्पन्न होगी। इस यात्रा के दौरान भारत के 28 राज्यों में कुल 25 हजार कि.मी. की यात्रा तय की जायेगी।

इस यात्रा के दौरान उनके द्वारा अभी तक 24 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर  की दूरी साइकल से तय की जा चुकी है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उनकी इस यात्रा का 25वां राज्य है। आज उन्होंने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का भी भ्रमण किया। यहां उनका स्वागत संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक ने किया और उनकी आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी । राजगढ़ जिले के निवासियों को अपनी इस बेटी की साहसिक साइकल यात्रा पर गर्व है।