Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल विमेंस हॉकी इंडिया लीग: कोच सोफी गिर्ट्स ने एसजी पाइपर्स के युवा...

विमेंस हॉकी इंडिया लीग: कोच सोफी गिर्ट्स ने एसजी पाइपर्स के युवा भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की

0
34

रांची, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। एसजी पाइपर्स की हेड कोच सोफी गिर्ट्स ने टीम की युवा भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की है। उन्होंने खिलाड़ियों की नैसर्गिक क्षमता और सोच को हॉकी इंडिया लीग 2025-26 से पहले टीम के लिए सकारात्मक पहलू बताया।

सोफी गिर्ट्स ने टीम की खिलाड़ियों इशिका और सुनीलिता टोप्पो की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि ये बिना डरे खेलती हैं और प्रयोग करने से नहीं डरती हैं। ये उनकी विशेष खूबी है।

उन्होंने कहा, “उनके खेल में रचनात्मकता है। आप इसे छीनना नहीं चाहते। आप इस खूबी में अपना कुछ जोड़ना चाहते हैं ताकि वे अपनी क्षमता को उच्चतम स्तर पर दोहरा सकें। अगर आप इन खिलाड़ियों को सही माहौल, सही सपोर्ट और समय देते हैं, तो वे बहुत आगे जा सकते हैं।”

गिर्ट्स ने कहा कि खिलाड़ियों में काफी संभावना है। फिलहाल उनकी कोशिश टीम में संतुलन बनाने और खिलाड़ियों के बीच आपसी समझ विकसित करने पर है।

सोफी गिर्ट्स बेल्जियम की एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। वह एलीट लेवल पर पुरुषों की टीम को कोचिंग देने वाली कुछ महिलाओं में से एक हैं। उनका मानना ​​है कि भारतीय खिलाड़ी खेल को एक अलग पहचान देते हैं।

हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक खेली जानी है। एसजी पाइपर्स 28 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला रांची रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

एसजी पाइपर्स की महिला टीम

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, शर्मिला देवी, टेरेसा वियाना आचे, प्रीति दुबे, प्रिसिला जार्डेल माटेओस

मिडफील्डर: सुनेलिता टोप्पो, इशिका, शिलेइमा चानू, कैटलिन नोब्स, शिल्पी डबास, जुआना मोरेलो

डिफेंडर: ज्योति सिंह, मनीषा, वैलेंटिना कोस्टा बियोन्डी, लोला रिएरा, उदिता, थौदम सुमन देवी

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, क्रिस्टीना कोसेंटिनो