SGSU Advertisement
Home Student & Youth एआईयू वेस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालयीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आरएनटीयू की 16...

एआईयू वेस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालयीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आरएनटीयू की 16 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा

0
10

भोपाल : 22 नवंबर/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), रायसेन ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीन वेस्ट ज़ोन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए अपनी 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 नवंबर 2026 तक पी. पी. सवानी विश्वविद्यालय, सूरत (गुजरात) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आरएनटीयू की टीम 23 नवंबर को सूरत के लिए रवाना होगी। टीम की कप्तानी सोनिया सिंह को सौंपी गई है, जबकि हर्षिता सिंह उपकप्तान एवं विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी। टीम के साथ कोच रीना यादव और मैनेजर राहुल शिंदे भी रवाना होंगे।

विभिन्न पाठ्यक्रमों की 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों की 16 प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में कप्तान सोनिया सिंह (बीए, द्वितीय वर्ष), उपकप्तान एवं विकेटकीपर हर्षिता सिंह (बीपीईएस, द्वितीय वर्ष), विकेटकीपर भूमि मिश्रा (बी.कॉम., प्रथम वर्ष), तानिष्का सेन (एमए समाजशास्त्र, प्रथम वर्ष), वैष्णवी पाल (बीपीईएस, द्वितीय वर्ष), राजनंदिनी कुमारी (बी.ए.जेएमसी ऑनर्स, प्रथम वर्ष), मान्या भाटी (बीपीईएस, प्रथम वर्ष), रितिका अहिरवार (बीपीईएस, प्रथम वर्ष), शिवानी शुक्ला (बीपीएड, द्वितीय वर्ष), हंशिका किरार (बी.कॉम., प्रथम वर्ष), देवांशी देवू चौधरी (एमपीईएस, प्रथम वर्ष), पल्लवी राजेश यादव (एमपीईएस, द्वितीय वर्ष), इशिका सिंह (पीजीडीएसएम, प्रथम वर्ष), काजल चौरसिया (बीपीईएस, प्रथम वर्ष), पूनम अहिरवार (बीपीएड, प्रथम वर्ष) एवं सुषमा विश्वकर्मा (बीपीईएस, द्वितीय वर्ष) शामिल हैं।

15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में की प्रतियोगिता की तैयारी

टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आरएनटीयू परिसर में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नियमित अभ्यास किया। इस दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ-साथ खेल की रणनीति एवं टीम के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट इंडिया समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु प्रो. आर.पी. दुबे, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने टीम की सभी खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

चांसलर श्री संतोष चौबे ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। आरएनटीयू की महिला क्रिकेट टीम को अपनी प्रतिभा और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए।

आईसेक्ट इंडिया समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि खेलों में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना ही सफलता की नींव हैं। उन्हें विश्वास है कि आरएनटीयू की महिला क्रिकेट टीम अपनी मेहनत और सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि महिला खिलाड़ियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी सकारात्मक बदलाव और सशक्तीकरण का प्रतीक है। विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर और प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

कुलगुरु प्रो. आर.पी. दुबे ने कहा कि क्रिकेट में अनुशासन, रणनीतिक सोच, धैर्य और आपसी तालमेल जीत के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्हें विश्वास है कि आरएनटीयू की महिला क्रिकेट टीम अपने खेल कौशल एवं सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।