Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
114

बिजनौर 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की थाना नूरपुर पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर 26 साल की एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजनौर के रेहपुनपुर गांव निवासी कासिम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब पांच वर्ष पूर्व वह कासिम के संपर्क में आई और दिसंबर 2023 तक उसके संपर्क में रही।

नूरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने कहा, महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।आरोपी ने अपने भाई नासिर के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका गर्भपात भी कराया। विरोध पर जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) , 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना) , 506 (अपराधिक धमकी) , 67 आईटी एक्ट के तहत नूरपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

—आईएएनएस

विमल कुमार/सीबीटी