SGSU Advertisement
Home अपराध सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
115

सहारनपुर 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीड़िता की मां ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रिंस नाम का युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घर वापस आने पर लड़की ने मां को आपबीती बताई। इस के बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

नागल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बुद्ध ने रविवार को बताया कि हमने लड़की के मां की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें प्रिंस नाम के युवक को नामजद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

—आईएएनएस

विमल कुमार/सीबीटी