SGSU Advertisement
Home खबर मेटा ने जनवरी में भारत में एफबी, इंस्टा पर 2.2 करोड़ से...

मेटा ने जनवरी में भारत में एफबी, इंस्टा पर 2.2 करोड़ से अधिक कंटेंट हटाये

0
110

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा ने जनवरी में भारत में फेसबुक पर 1.78 करोड़ से अधिक खराब कंटेंट और इंस्टाग्राम पर 48 लाख से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट को हटा दिया।

मेटा ने देश के आईटी नियमों के अनुरूप जारी आँकड़ों में बताया कि जनवरी में फेसबुक को भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 29,548 रिपोर्टें प्राप्त हुईं, और कहा कि उसने 21,060 मामलों में यूजरों के मुद्दों का समाधान किया।

मेटा ने कहा, “अन्य 8,488 रिपोर्टों में से जहां विशेष समीक्षा की आवश्यकता थी, हमने अपनी नीतियों के अनुसार सामग्री का विश्लेषण किया, और कुल 4,632 शिकायतों पर कार्रवाई की। शेष 3,856 शिकायतों की समीक्षा की गई, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई।”

इंस्टाग्राम पर कंपनी को भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 19,311 रिपोर्टें प्राप्त हुईं।

इसमें कहा गया है, “इनमें से हमने 9,476 मामलों में यूजरों को उनके मुद्दों को हल करने के लिए उपकरण प्रदान किए।”

अन्य 9,835 रिपोर्टों में से जहां विशेष समीक्षा की आवश्यकता थी, मेटा ने सामग्री का विश्लेषण किया और कुल 4,849 शिकायतों पर कार्रवाई की।

शेष 4,986 रिपोर्टों की समीक्षा की गई लेकिन हो सकता है कि उन पर कार्रवाई न की गई हो।

नए आईटी नियम 2021 के तहत 50 लाख से अधिक यूजरों वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है।

मेटा ने दिसंबर 2023 में फेसबुक के लिए 1.98 करोड़ से अधिक कंटेंट और इंस्टाग्राम के लिए 62 लाख से अधिक कंटेंट हटा दिया।