SGSU Advertisement
Home खबर विवो ने भारत में वी30 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

विवो ने भारत में वी30 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए

0
116

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने गुरुवार को अपने कस्टमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए भारत में अपनी लेटेस्ट सीरीज वीवो वी30 सीरीज को लॉन्च किया है।

इसमें वी30 प्रो और वी30 स्मार्टफोन शामिल हैं। वी30 प्रो अंडमान ब्लू और क्लासिक ब्लैक में उपलब्ध है। इसकी कीमत की बात करें तो 8जीबी प्लस 256जीबी की कीमत 41,999 रुपए और 12जीबी प्लस 512जीबी की कीमत 46,999 रुपए रखी है।

स्मार्टफोन वी30 अंडमान ब्लू, पीकॉक ग्रीन और क्लासिक ब्लैक में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 8जीबी प्लस 128जीबी के लिए 33,999 रुपए, 8जीबी प्लस 256जीबी के लिए 35,999 रुपए और 12जीबी प्लस 256 के लिए 37,999 रुपए है।

वी30 सीरीज 14 मार्च से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

वीवो के कॉर्पोरेट रणनीति प्रमुख गीताज चन्नाना ने कहा, ”वी20 सीरीज ने अत्याधुनिक कैमरा तकनीक और बेहतरीन डिजाइन के साथ नए मानक स्थापित किए हैं। फीचर्स की बात करें तो हमारी वी30 सीरीज में 5000एमएएच की दमदार बैटरी है।”

उन्होंने आगे कहा, ”वी30 प्रो जेडईआईएसएस (जीस) के साथ हमारे सहयोग में एक मील का पत्थर है, जो अपने तीन रियर कैमरों में से हर एक के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड इमेजिंग क्वालिटी देता है।”

दोनों स्मार्टफोन 50एमपी वीसीएस मुख्य कैमरे से लैस हैं, जो विवो की स्टूडियो क्वालिटी ऑरा लाइट तकनीक से संचालित है। फ्रंट और रियर कैमरे (दोनों) से 4के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

वी30 प्रो मीडियाटेक डाइमेंशन 8,200 सीओसी प्रोसेसर से लैस है, जबकि वी30 स्नैपड्रैगन 7जनरेशन 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

कंपनी के अनुसार, दोनों डिवाइस फनटच ओएस 14 पर काम करते हैं और तीनों जनरेशन के एंड्रॉइड अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट के सॉफ्टवेयर वादे के साथ आते हैं।