SGSU Advertisement
Home खबर सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा

सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा

0
146

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक के शेयर में भारी गिरावट के कारण बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1,000 अंक से अधिक लुढ़क गया। साढ़े 11 बजे तक सेंसेक्स 1,084 अंक गिरकर 72,044.54 अंक पर है।

नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक 6 फीसदी गिर गया और कई बैंक शेयरों में भी गिरावट है। कोटक महिंद्रा 2 फीसदी से ज्यादा नीचे है, टाटा स्टील 2 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2 फीसदी नीचे है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि कुछ नकारात्मक वैश्विक और घरेलू संकेतों से प्रभावित होकर निकट अवधि में बाजार थोड़ा कमजोर हो सकता है।

अमेरिका में फिर से बांड यील्ड (10 साल की यील्ड 4.04 प्रतिशत) बढ़ गई है। अब इस साल फेड से जो दर में कटौती की उम्मीद थी, वो मुश्किल लग रही है।

अब संकेत हैं कि फेड द्वारा मार्च में कटौती की संभावना नहीं है। इससे वैश्विक इक्विटी बाजारों पर दबाव होगा।

घरेलू स्तर पर, भले ही अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कॉर्पोरेट आय अच्छी है, लेकिन वैलुएशन हाई है, जिसमें करेक्शन होना ही है।

मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में ज्यादा ऊंचा वैलुएशन है और सिस्टम में हाई लिक्विडीटी के चलते उच्च स्तर पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, कुछ मुनाफावसूली और पैसे को निश्चित आय में स्थानांतरित करने पर अब विचार किया जा सकता है।

–आईएएनएस

एसकेपी