SGSU Advertisement
Home खबर आरएनटीयू में एनसीसी कैडेट्स ने समझी ड्रोन तकनीक, उड़ान का देखा लाइव...

आरएनटीयू में एनसीसी कैडेट्स ने समझी ड्रोन तकनीक, उड़ान का देखा लाइव डेमो

0
4

भोपाल : 16 सितम्बर/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में नौसेना एनसीसी दल ने लेडो इंडिया बिजनेस सॉल्यूशंस के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स के लिए ड्रोन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें 40 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट मनोज मनराल, एनसीसी प्रशिक्षक दुर्गा वर्मा और डॉ. विजय यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैडेट कैप्टन रिशम ने किया।

कार्यशाला में कैडेट्स को ड्रोन तकनीक और उसके संचालन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने ड्रोन की उड़ान का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया। कैडेट्स को ड्रोन सुरक्षा और इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के बारे में बताया गया।

अधिकृत ड्रोन प्रशिक्षक रितेश तिवारी और शुभम कुमार गिरी ने प्रशिक्षण दिया। श्वेता भार्गव, प्रज्ज्वल सरवैकर और कार्तिक बंजारा ने भी व्यावहारिक जानकारी दी।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज मनराल ने कहा कि ड्रोन तकनीक तेजी से कई क्षेत्रों का हिस्सा बन रही है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के लिए ऐसी तकनीक को समझना उपयोगी है। इससे तकनीकी समझ के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित होता है।

कुलगुरु डॉ. आर.पी. दुबे ने कहा कि तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत है। ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ते हैं। इससे विद्यार्थियों में कौशल और नवाचार की समझ विकसित होती है।

वहीं, रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स के लिए यह कार्यशाला उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और तकनीकी समझ बढ़ती है।

इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विजय यादव ने कार्यशाला की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स से आधुनिक तकनीकों को समझने और उनके उपयोग का अध्ययन करने को कहा।