चंडीगढ़, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कपूरथला जिले को देखें तो यहां की विधानसभा सीटों की स्थिति को देखने के लिए 2022 के चुनाव के नतीजों पर नजर डालना आवश्यक है।
कपूरथला जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं- भोलाथ, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा (सुरक्षित)। 2022 के चुनाव में इस जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी।
भोलाथ: 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को जीत मिली थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर को 9,225 मतों के अंतर से हराया था। कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को 37,254 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहीं शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार बीबी जागीर कौर को 28,029 वोट मिला था। यहां से तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के रणजीत सिंह राणा थे, उनको 13,612 वोट मिले थे।
कपूरथला: पिछली चुनाव में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह विजयी हुए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मंजू राणा को 7,304 मतों के अंतर से हराया था। राणा गुरजीत सिंह को 44,096 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहीं मंजू राणा को 36,792 मिले थे। यहां से तीसरे नंबर पर रहे बसपा के दविंदर सिंह धापाई को 8,627 वोट मिले थे।
सुल्तानपुर लोधी: 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार राणा इंदर प्रताप सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा को 11,434 वोटों के अंतर से हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी राणा इंदर प्रताप सिंह को 41,337 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे ‘आप’ के सज्जन सिंह चीमा को 29,903 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के कैप्टन हरमिंदर सिंह को 17,468 मत मिले थे।
फगवाड़ा (सुरक्षित): पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल विजयी हुए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह मान को 2,712 वोटों के अंतर से हराया था। कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल को 37,217 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सिंह मान को कुल 34,505 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां से बसपा के जसवीर सिंह गढ़ी थे, उनको 31,232 वोट मिले थे।

