SGSU Advertisement
Home कानून लाल किला ब्लास्ट मामला : कोर्ट में आरोपी मुजम्मिल और शाहीन सईद...

लाल किला ब्लास्ट मामला : कोर्ट में आरोपी मुजम्मिल और शाहीन सईद ने अपनी भूमिका से किया इनकार

0
5

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट की स्पेशल एनआईए कोर्ट में आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन सईद की दलीलें पूरी हो गई हैं। 17 नवंबर को दूसरे आरोपियों की तरफ से दलील रखी जाएगी।

आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन सईद की तरफ से कहा गया कि लालकिला ब्लास्ट में उनकी कोई भूमिका नहीं है। जब उन्हें ब्लास्ट के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, तब साजिश कैसे साबित होती है। आरोपियों की तरफ से दलील दी गई कि ब्लास्ट में शामिल आरोपियों के साथ उनके संपर्क के कोई सबूत नहीं है।

उनकी ओर से दलील दी गई कि 29 अक्टूबर को डॉक्टर मुजम्मिल और ब्लास्ट से एक दिन पहले 9 नवंबर को डॉक्टर शाहीन सईद की गिरफ्तारी जम्मू पुलिस द्वारा साजिश के आरोप में की गई थी, ऐसे में इस ब्लास्ट से उनका कोई लेनादेना नहीं है।

आरोपियों की तरफ से कहा गया कि जिस आई-10 कार में ब्लास्ट हुआ था, उसे खरीदने में भी उनकी कोई भूमिका साबित नहीं होती। पिछ्ली सुनवाई ने कोर्ट ने एनआईए द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

10 नवंबर 2025 को हुए दिल्ली लालकिला ब्लास्ट मामले में एनआईए ने पिछले महीने 75000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था, जो धमाके में मारा गया था। नबी का नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

एनआईए ने चार्जशीट में उमर उन नबी के अलावा जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसीर बिलाल वानी (दानिश), डॉ. आदिल अहमद, यासिर अहमद डार, और डॉ. मुजम्मिल शकील, आमिर राशिद अली, अहमद डार, शोएब के नाम शामिल किए हैं। इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।