SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनएलसी इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी,...

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित 145 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

0
3

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। देश की किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न 145 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी 145 रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर (मैकेनिकल) का 1 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल – थर्मल) के 7 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल – माइंस) के 40 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल – प्रोजेक्ट्स) के 4 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – थर्मल) के 6 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – माइंस) के 20 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल – प्रोजेक्ट्स) के 3 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) के 2 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल – थर्मल) के 5 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल – माइंस) के 8 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल – प्रोजेक्ट्स I) का 1 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल – प्रोजेक्ट्स II) का 1 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) के 4 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग) के 2 पद, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर (साइंटिफिक – थर्मल) के 5 पद, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर (साइंटिफिक – प्रोजेक्ट्स) के 4 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (केमिकल – थर्मल) के 4 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (केमिकल – प्रोजेक्ट्स) का 1 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (माइनिंग) के 12 पद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सेफ्टी) का 1 पद, डिप्टी मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्सेज) के 7 पद, डिप्टी मैनेजर (लीगल) के 3 पद, एडिशनल चीफ मैनेजर (सिक्योरिटी) के 2 पद और असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 दिसंबर की रात 23:45 बजे तक तय की गई है। वहीं, उन उम्मीदवारों के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है, जिन्होंने पहले ही पंजीकरण करा लिया है और समय सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान कर दिया है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, एमएससी, लॉ डिग्री, निर्धारित पीजी योग्यता के साथ ग्रेजुएशन या अन्य योग्यताएँ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 19 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 30 से 52 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी), शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 50,000 से 2,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 854 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों के लिए 354 रुपए तय किया गया है।