SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन के साथ संबंध मजबूत करने को तैयार फिनलैंड: राष्ट्रपति स्टुब

चीन के साथ संबंध मजबूत करने को तैयार फिनलैंड: राष्ट्रपति स्टुब

0
3

बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टुब ने शुक्रवार को कहा कि फिनलैंड और चीन के बीच पारंपरिक मित्रता रही है और दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क तथा सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फ़िनलैंड अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका को महत्व देता है। साथ ही, वह चीन के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय समन्वय मजबूत करने के लिए तैयार है।

राष्ट्रपति स्टुब ने यह बात चीन के नवनियुक्त राजदूत हू पिन से मुलाकात के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने राजदूत से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपना हार्दिक अभिवादन पहुंचाने का अनुरोध भी किया।

वहीं, हू पिन ने राष्ट्रपति स्टुब को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का अभिवादन पहुंचाया। उन्होंने कहा कि फिनलैंड यूरोप में चीन का एक महत्वपूर्ण सहयोगी देश है और दोनों देशों के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता रही है। उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में चीन और फिनलैंड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई तरह की साझेदारी को लगातार आगे बढ़ाया है। इससे अशांत अंतर्राष्ट्रीय माहौल में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिली है।

हू पिन ने यह भी कहा कि नवनियुक्त राजदूत के रूप में वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे। साथ ही, दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और सहयोग को और गहरा करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे, ताकि चीन और फ़िनलैंड के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

गौरतलब है कि हू पिन 19 नवंबर को फिनलैंड पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल चुके हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)