नोएडा पुलिस ने चेन छीनने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन छीनने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, चेन छीनने की घटनाओं से जुड़े 2,19,000 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

कानपुर पुलिस ने गोकशी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान...

कानपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मथुरा में पुलिस मुठभेड़: जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक...

मथुरा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में एक कुकी महिला की मौत, दो नागरिक...

इंफाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरुवार शाम मणिपुर के कामजोंग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो मोटरसाइकिल सवारों पर हमला किया, जिसमें एक अधेड़ उम्र की कुकी आदिवासी महिला की मौत हो गई और दो अन्य नागरिक लापता हो गए।

राजस्थान: फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र मामले में चार और डॉक्टर गिरफ्तार

जयपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इन पर अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण किए बिना मेडिकल इंटर्नशिप हासिल करने और राजस्थान चिकित्सा परिषद (आरएमसी) में पंजीकरण के लिए आवेदन करने हेतु जाली एफएमजीई प्रमाणपत्रों का उपयोग करने का आरोप है।

अहमदाबाद में फर्जी केचप बनाने का खुलासा, 2,000 किलो उत्पाद जब्त

अहमदाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बहरामपुरा इलाके में एक फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को सील कर दिया है। यह यूनिट बिना टमाटर का इस्तेमाल किए, टमाटर केचप जैसा दिखने वाला एक खाद्य उत्पाद बना रही थी। निगम ने लगभग 2,000 किलो तैयार उत्पाद और कच्चे माल को जब्त कर लिया है।

उत्तराखंड: पति के खिलाफ एफआईआर के बाद बिगड़ी मंत्री रेखा आर्या की तबीयत, अस्पताल...

देहरादून, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस दिन की है जब उन्होंने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।

तेलंगाना: रिश्वत लेते हुए तीन सरकारी अधिकारी पकड़े गए

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरुवार को एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते हुए एक उप तहसीलदार, एक ग्राम राजस्व अधिकारी और तेलंगाना सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (टीजीएसपीडीसीएल) के एक सहायक अभियंता को पकड़ा।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम रथ यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ...

छतरपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में हाल ही में निकली "सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0" और उससे जुड़े कथा सत्रों के दौरान युवाओं में शराब, नशे के खिलाफ और पारंपरिक मूल्यों से फिर से जुड़ने की एक मजबूत लहर देखने को मिली है।

यूपी: वाराणसी में पटाखों के विस्फोट से इमारत गिरी, दो लोगों को बचाया गया

वाराणसी, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक जोरदार विस्फोट के कारण दो मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए और एक महिला मलबे के नीचे दब गई।

खरी बात