Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 12.50 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्‍त, चार गिरफ्तार

अहमदाबाद, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को सीमा शुल्क और पुलिस अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12.50 करोड़ रुपए मूल्य की हाइब्रिड मारिजुआना जब्त की है। इस दौरान चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ होने का दावा किया जा रहा है।

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात आतंकी शाहजाद भट्टी का सहयोगी गिरफ्तार

अगरतला, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' और 'ऑपरेशन प्रहार' जैसे अभियान चला रही है। इस कड़ी में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

मध्य प्रदेश : लूट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बांधकर घसीटा,...

रीवा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में क्रूरता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लक्ष्मण प्रजापति नाम के 60 साल के व्यक्ति को तीन बदमाशों ने एक गाड़ी के पीछे तौलिए से बांधकर कई मीटर तक घसीटा। यह घटना तब हुई, जब वह साइकिल चला रहा था और उसने पैसे देने से मना कर दिया था।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, चोरी के 30 मोबाइल...

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (नॉर्दर्न रेंज-1) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ सुखवा के रूप में हुई है, जो थाना द्वारका साउथ के एक मामले में वांछित था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 30 चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई।

गोवा अग्निकांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तीन राज्यों में छापेमारी...

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएणएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा, नई दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित कुल नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सौरभ लूथरा और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में की गई। तलाशी में अरपोरा-नागाओ पंचायत के सरपंच और सचिव के परिसरों को भी शामिल किया गया है।

बंगाल: मेखलीगंज में नाबालिग से दुष्‍कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के मेखलीगंज इलाके में नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के आरोप में बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

अमेरिका में आईसीई अधिकारियों के हाथों एक और नागरिक की मौत, भड़के लोगों ने...

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में एक बार फिर से इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) अधिकारियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। शनिवार को फेडरल इमिग्रेशन एजेंटों द्वारा एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का मामला सामने आया। कुछ हफ्ते पहले मिनियापोलिस में आईसीई अधिकारियों ने एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद इलाके में यह दूसरी हत्या है। इसने नए विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया और स्थानीय नेताओं ने ट्रंप सरकार से शहर में अपना ऑपरेशन बंद करने की मांग की।

झारखंड के लोहरदगा और हजारीबाग में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झडपों में...

लोहरदगा/हजारीबाग, 25 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हजारीबाग और लोहरदगा जिले में दो स्थानों पर उत्पन्न विवादों ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पंजाब में नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने नार्को-टेरर के खिलाफ जारी मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने अंतरराज्यीय और सीमा पार सक्रिय एक नार्को-टेरर मॉड्यूल की अहम वित्तीय कड़ी को बेनकाब किया है। इस कार्रवाई में सतनाम सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बांग्लादेश में एक और हिंदू कट्टरपंथियों की भेंट चढ़ा, बदमाशों ने युवक को जिंदा...

ढाका, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू के साथ बर्बरता की एक और घटना सामने आई है, जिसे जानकर दिल दहल उठेगा। बांग्लादेश के कट्टरपंथी उग्रवादियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। ढाका से करीब 50 किलोमीटर दूर नरसिंगडी में एक गैरेज में सोते समय चंचल चंद्र भौमिक नाम के 23 साल के हिंदू को जिंदा जला दिया गया।

खरी बात