दिल्ली के सुल्तानपुरी में निर्माण स्थल पर सुरक्षा गार्ड का शव मिला
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक निर्माणाधीन अस्पताल के परिसर में नाइट ड्यूटी पर तैनात 37 वर्षीय सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार का शव झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के शाहदरा में 2 किलो ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिला पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग अभियानों में तीन कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और लगभग 2 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़े अभियान में शाहदरा जिला पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने लगातार दो अभियानों में तीन कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और लगभग 2 किलो गांजा जब्त किया है।
एनआईए कोर्ट ने एसआईआर के दौरान अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में 52...
कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मालदा जिले के मोथाबाड़ी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के काम में लगे अधिकारियों को घेरने और परेशान करने के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने 52 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
अमृतसर में खौफनाक वारदात, बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमृतसर के जंडियाला इलाके में बेटे द्वारा मां की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इसी के साथ इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
महाराष्ट्र : नासिक में अवैध शराब की भट्ठी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज...
नासिक, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब की भट्ठी पर छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियां जैसे मिश्रित केमिकल भी बरामद की।
पंजाब : पाकिस्तान से जुड़े जासूसी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
कपूरथला), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब की कपूरथला पुलिस ने एक ऐसे जासूसी गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है, जो भारत से जुड़ी अहम जानकारियों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ साझा करते थे। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
दिल्ली: दरियागंज मर्डर केस में 27 साल बाद गिरफ्तारी, तिहाड़ जेल भेजा गया उम्रकैद...
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1998 के दरियागंज हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2004 में जमानत पर रिहा हुआ था और 2025 में हाई कोर्ट द्वारा अपील खारिज होने के बाद भी सरेंडर नहीं कर रहा था।
महाराष्ट्र : ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जान दी, मां ने...
पुणे, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे के इंद्रापुर तालुका में एक विवाहित युवती ने अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने झपटमार को पकड़ा, चोरी का आईफोन बरामद
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने रंजीत नगर थाने में दर्ज एक स्नैचिंग मामले को सुलझा लिया है।
जालंधर: सैन्य प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगाकर वीडियो भेजता था पाकिस्तान, आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जालंधर पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सैन्य गतिविधियों को कैमरे में कैद करके उसे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

