नई दिल्ली: पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले एक आरोपी को पकड़ा, फोन बरामद
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन की टीम ने मोबाइल फोन स्नैचिंग के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया।
सिवान हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू यादव गिरफ्तार
सिवान, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सिवान में भाजपा नेता के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छोटू यादव के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र: नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और स्मृति मंदिर पर ‘रेडिएशन’ अटैक की धमकी
नागपुर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय और डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में 'रेडिएशन' की धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर को भेजी गई एक गुमनाम चिट्ठी में दावा था कि आरएसएस मुख्यालय और स्मृति मंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ फैला दिया गया है।
पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में...
बुलंदशहर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर हो गया है। एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हो गए।
पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी का सामान बरामद
गाजियाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, स्नैचिंग किया हुआ मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
बिहार: सिवान में रोड रेज बना जानलेवा, भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर...
पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सिवान में बुधवार की शाम को एक रोड रेज (सड़क पर झगड़े) की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया।
कर्नाटक: ड्रग्स रैकेट मामले में 16 गिरफ्तार, 36.67 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं जब्त
बेंगलुरु, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शहर में चलाए गए कई समन्वित अभियानों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 36.67 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
ग्रेटर नोएडा: सौतेले पिता ने बेटी की हत्या कर झाड़ियों में छुपाया शव, पुलिस...
लखनऊ, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा से बुधवार को एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर शव झाड़ियों में छुपा दिया और इस घटना को लेकर पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद ही पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
पंजाब पुलिस ने 1 रॉकेट लॉन्चर, हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स सहित तीन पिस्तौलें पकड़ीं
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पटियाला जिले के शंभू में 27 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर हुए आईईडी विस्फोट के प्रयास की जांच के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ पकड़े गए हैं। इससे पाकिस्तान की आईएसआई और खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़ी गहरी जड़ें जमा चुकी आतंकी साजिश को एक बड़ा झटका लगा है।

