पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण...

नोएडा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने ज्वेलरी चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के चोरी किए गए आभूषण और वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।

दिल्ली पुलिस का एक्शन: पांच हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार, 650 क्वार्टर अवैध शराब जब्त

नई दिल्‍ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी के बुराड़ी इलाके में अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक व्यापक और सुनियोजित कॉम्बिंग एवं सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियारों के साथ घूम रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और चार चाकू बरामद किए गए। इन सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

एनसीबी ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, छह गिरफ्तार

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 200 किलोग्राम गांजे की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस गांजे की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में एनसीबी ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी और मदुरै के एक गैंगस्टर का कथित सहयोगी भी शामिल है।

बिहार: जालसाजी के आरोप में दो गिरफ्तार, 9 लाख नेपाली रुपया बरामद

मोतिहारी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत- नेपाल सीमा पर पुलिस ने नेपाली रुपये के जालसाजी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ लाख नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।

13 दिन से लापता भोपाल के कारोबारी का शव चाचा के खेत में मिला,...

भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक लापता व्यवसायी की तलाश बुधवार को उस समय दुखद रूप से समाप्त हो गई, जब गंगा थाना क्षेत्र में पानी से भरे एक गड्ढे में उनका शव मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र मेहरा के रूप में हुई है, जो लंबखेड़ा स्थित अपने आवास से निकलने के बाद से 13 दिनों से लापता थे।

कर्नाटक में छात्र की मौत पर सियासत: पुलिस उत्पीड़न के आरोप, भाजपा ने सरकार...

बेंगलुरु, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को एक कड़ा बयान जारी कर एक छात्र की मौत में पुलिस की कथित भूमिका की निंदा की। पार्टी ने इसे लालच और सत्ता के दुरुपयोग से प्रेरित दुखद घटना बताया।

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में...

बेंगलुरु, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने प्रशंसक रेनुकास्वामी की सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी नंबर 2 और जेल में बंद अभिनेता दर्शन ने सबूतों की जांच में हो रही देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की, पांच पर केस...

श्रीनगर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है और इस मामले में पांच एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली: हिरासत में लिए गए अवैध शराब ले जा रहे युवक, पुलिस की गाड़ी...

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को होंडा सीटी कार में अवैध शराब ले जा रहे 3 युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों की पहचान नीरज, पिंटू और बृजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस अब इन लोगों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग शराब कहां ले जा रहे थे?

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोल्हापुर यौन शोषण मामले में लिया संज्ञान, 7 दिनों के...

नई दिल्ली/मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कथित तौर पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण से जुड़ी रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों से सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

खरी बात