मणिपुर : 8.5 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार
इम्फाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने असम राइफल्स और राज्य पुलिस के साथ मिलकर मणिपुर में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 8.5 करोड़ रुपए कीमत की 4.267 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
रांचीः कब्र से शव निकालते ही खुला मर्डर का राज, मां की हत्या में...
रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनीटोला में एक महिला की मौत के मामले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्रशासन की मौजूदगी में उसका कब्र से शव बाहर निकाला गया और जांच में हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने मृतका की सगी बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अमेरिका ने सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क पर कसी नकेल, भारत के सहयोग को बताया अहम
वाशिंगटन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्तीय विभाग के तहत कार्यरत विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने मैक्सिको के कुख्यात सिनालोआ कार्टेल से जुड़े सिंथेटिक ओपिओइड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार ड्रग तस्करी में लिप्त आपराधिक नेटवर्क पर नकेल कसने में भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भी पूरी मदद की।
बंगाल चुनाव: दूसरे चरण के मतदान से पहले 809 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक पिछले 12 घंटों में 809 अतिरिक्त गिरफ्तारियां की गई हैं।
दिल्ली: मालवीय नगर में मजदूर की हत्या में युवक गिरफ्तार, मोबाइल को लेकर हुआ...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस ने बेगमपुर स्थित थाना मालवीय नगर क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले को सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पत्नी की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक,...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी की सजा पर रोक लगाते हुए उसे जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित अपील पर निकट भविष्य में सुनवाई की संभावना नहीं है।
जुबेर ने धर्म पूछकर सुरक्षा गार्ड पर किया था हमला, महाराष्ट्र सरकार ने एटीएस...
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में जैब अंसारी द्वारा दो सुरक्षा गार्डों को धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया गया था। अब इस केस को पूरी तरह से एटीएस को हैंडओवर कर दिया गया है। धार्मिक जिहादी एंगल आने के बाद सरकार ने नया नगर पुलिस स्टेशन को इस केस को एटीएस को सौंप दिया है।
उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 794.50 ग्राम चरस जब्त
उत्तरकाशी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 794.50 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई जा रही है।
दिल्ली में तीन करोड़ की हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 20,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन बरामद की।
सीबीआई ने केरल के ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 लोगों के खिलाफ दाखिल की...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़े एक बड़े साइबर ठगी मामले में कार्रवाई तेज करते हुए 25 अप्रैल को पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें एक निजी कंपनी भी शामिल है। इस मामले में नामजद तीन आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

