रुचि एक्रोनी केस में ईडी की कार्रवाई, 7.76 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7.76 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है, जिसे अब स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता है।
दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच जारी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में हत्या की एक घटना सामने आई है। यह मामला दिल्ली के काली माता मंदिर के पास, एफ-ब्लॉक भोरगढ़ फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
श्रीनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों की 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त...
श्रीनगर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीनगर में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर की लगभग 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त कर ली है। यह कदम ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के अंतर्गत उठाया गया है, जिसके जरिए प्रशासन क्षेत्र में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने में जुटा है।
मुंबई में दो गार्ड को ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, मना करने पर मारा चाकू,...
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए एक हिंसक हमले के सिलसिले में 31 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि हमला करने से पहले उसने गार्डों की धार्मिक पहचान पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि यह एक 'लोन वुल्फ' (अकेले किया गया) हमला हो सकता है।
हजारीबाग भूमि घोटाले में निलंबित आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका...
रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में चर्चित सेवायत भूमि अनियमितता मामले में पिछले करीब 11 महीनों से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे फिलहाल उनकी रिहाई की उम्मीदों को विराम लग गया है।
‘सोना पापू सिंडिकेट’ केस: कोलकाता के डीसीपी शांतनु को ईडी ने फिर से भेजा...
कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में मतदान के दूसरे और अंतिम चरण से ठीक एक दिन पहले 'सोना पापू' से जुड़े सिंडिकेट मामले में कोलकाता के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास को पूछताछ के लिए फिर से तलब किया है।
पश्चिम बंगाल: हालीशहर में बाइक सवारों ने टीएमसी कार्यकर्ता को मारी गोली, जांच जारी
कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर में मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने टीएमसी के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। टीएमसी ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है।
गिरिडीह में युवक की धारदार हथियार से हत्या, हाल में जेल से निकलकर बाहर...
गिरिडीह, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।
बिहार : मां और दो मासूम बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे से...
मुजफ्फरपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव एक कमरे से बरामद किया है।
मुंबई रेलवे पुलिस को धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ रुपए की रखी मांग
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है, जिसके बाद पूरे सिस्टम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

