पंजाब: रेलवे ट्रैक पर धमाके की कोशिश नाकाम; आरपीएफ, जीआरपी जांच में जुटी
पटियाला, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पटियाला पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि पटियाला में, शंभू-हरियाणा बॉर्डर के पास एक रेलवे ट्रैक पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद, धमाका करने की नापाक कोशिश की खबर मिली। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर इलाके का मुआयना किया।
गुजरात: सूरत की एसबीआई शाखा में दिनदहाड़े 50 लाख रुपए की लूट
सूरत, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सूरत के वराछा इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि हथियारबंद लोग एक-एक करके बैंक परिसर में दाखिल हुए और नकदी लेकर फरार हो गए।
तेलंगाना : आदिलाबाद में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने वाला आरोपी...
आदिलाबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में नाले में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वन टाउन पुलिस ने 48 घंटे में ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ओडिशा: मयूरभंज के स्कूल में छात्र की मौत; सैकड़ों बीमार, एनसीएसटी ने ओडिशा सरकार...
भुवनेश्वर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आयुक्त-सह-सचिव, मयूरभंज के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में जिले के एक आश्रम स्कूल में एक आदिवासी नाबालिग छात्र की मौत और छात्रों के सामूहिक रूप से बीमार पड़ने के मामले में 'की गई कार्रवाई की रिपोर्ट' (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मांगी गई है।
झारखंडः पांच दिनों से लापता तीन मौसेरे भाई-बहनों के शव हजारीबाग में नदी से...
हजारीबाग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल स्थित दंदाहा नदी से सोमवार की शाम को दो युवतियों और एक युवक का शव बरामद किया गया है। एक साथ तीन शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
बंगाल: ईडी की छापेमारी में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस अधिकारियों की भी...
कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने पश्चिम बंगाल में एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। यह मामला एक जटिल नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें कई लोग और शेल कंपनियां शामिल हैं।
असम: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त
गुवाहाटी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के कछार जिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ा एक अवैध सट्टेबाजी रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
केरल के इडुक्की में लापता मां-बेटे के शव घर में दफन मिले, पुलिस जांच...
इडुक्की (केरल), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के इडुक्की जिले के नेदुमकंदम से दोहरे हत्याकांड का एक भयावह मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय महिला और उसके बेटे की कथित तौर पर हत्या कर शव उनके ही घर में दफना दिया गया।
गुजरात: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, सीमेंट से भरे बक्से में...
सूरत, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत में एक लापता व्यक्ति की शिकायत के बाद एक महिला की उसके पति द्वारा कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में सलाबतपुरा इलाके के एक सुनसान मकान में सीमेंट से भरे लकड़ी के बक्से के अंदर शव को छिपाकर रखा गया था।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 मामलों से जुड़ी हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट
ग्रेटर नोएडा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। न्यायालय के निर्देश पर बिसरख थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 110 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट कराया।

