बिहार में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन, 10 साल में 11.37 लाख से...

पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग ने शराब बंदी को लेकर की गई कार्रवाई की एक व्यापक रिपोर्ट जारी की है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिश्वत मामले में मृत कांस्टेबल की दोषसिद्धि को बरकरार रखा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में एक पुलिस कांस्टेबल की सजा को बरकरार रखा। कांस्टेबल पर पहचान पत्र लौटाने के बदले 1,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के लापता रहने के बावजूद, ‘छाया गवाह’ की भरोसेमंद गवाही और रिश्वत की रकम की बरामदगी आरोपी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त है।

झारखंडः चाईबासा में शख्स ने बुजुर्ग भाभी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

चाईबासा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के कासिया गांव में एक शख्स ने अपनी 65 वर्षीय भाभी पार्वती भूमिज की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान दुलाई भूमिज के रूप में हुई है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह कुछ दिन पहले ही एक मामले में जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।

‘फर्जी वोटिंग की कोशिश करने वालों को जेल भेजेंगे’: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण...

कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को चेतावनी दी कि फर्जी मतदान के किसी भी प्रयास पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्रयास करने वाले व्यक्तियों को जेल भी हो सकती है।

इस्लामाबाद : रेलवे क्रॉसिंग की तुलना होर्मुज स्ट्रेट से करना पड़ा भारी, पाकिस्तानी व्यक्ति...

इस्लामाबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामाबाद पुलिस ने एक आदमी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उसने राजधानी के टारनोल रेलवे क्रॉसिंग की तुलना होर्मुज स्ट्रेट से की थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उस पर आधिकारिक आदेश न मानने, गलत तरीके से विरोध करने और उम्रकैद या उससे कम की सजा वाले जुर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

झारखंड: गोड्डा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

गोड्डा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत छगराहा गांव में सोमवार को एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी की रहने वाली थी।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

श्रीनगर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, 166 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई में बुज़ुर्ग बहन की हत्या कर शव नाले में फेंकने के आरोप में...

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बुज़ुर्ग बहन की हत्या कर दी और उसके शव को अंधेरी में एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: सातवें अपराध में आरोपी अशोक खरात गिरफ्तार, एसआईटी ने तेज की जांच

नासिक, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नासिक शहर में दर्ज कई आपराधिक मामलों के मुख्य संदिग्ध आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पुलिस जांच और तेज हो गई है। पिछले करीब 40 दिनों से कस्टडी में चल रहे खरात को अब सातवें क्राइम में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

बिहार : संदिग्ध परिस्थिति में तालाब से लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी...

मुजफ्फरपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब (पोखर) से पुलिस ने सोमवार को एक 15 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहां इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं लड़की के परिजन हत्या करने की बात कह रहे हैं।

खरी बात